झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा ग्राम की होनहार छात्रा अदिति विकास पटेल ने ग्वालियर में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर ग्राम का नाम रोशन किया। अदिति खवासा की प्रतिष्ठित न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्यनरत है जहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है और छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। अदिति ने 21 अगस्त को इंदौर में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। अदिति की इस उपलब्धि पर सहपाठियों ने ढ़ोल के साथ रैली निकाल कर उन्हें घर तक पहुंचाया। गांव और स्कूल का नाम रोशन करने पर संस्था संचालक मुकेश वैरागी, प्राचार्य भारत झाला, कमलेश श्रोत्रिय, ज्योति व्यास, कुसुम कटकानी, नेहा मोदी आदि ने बधाई दी । Post navigation सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के गरबों में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब बीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण कर डेंगू का लार्वा किया नष्ट