झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
सारंगी के कृषक बालाराम पाटीदार को जबलपुर में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि कृषक कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कृषक फैलो सम्मान 2016 से सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ 10 हजार रूपए का चेक प्रशस्ति पत्र और साल श्रीफल भी भेंट की गई। आयोजन में प्रदेशभर के उन्नत किसानों ने भाग लिया था। विश्व विद्यालय के 53 वें स्थापना समारोह में पेटलावद बेत्र के किसान को सम्मानित किया गया। पेटलावद बेत्र के लिए गौरव की बात है। पाटीदार के इस सम्मान पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, सारंगी सरपंच फूंदीबाई मेड़ा, योगेंद्र सिंह राठौर, फंटुलाला सहित क्षेत्र की अनेक संस्थाओं ने उन्हे बधाई दी। जानकारी मिली है कि आने वाले समय में क्षेत्र के उन्नतशील,वैज्ञानिक खेती करने वाले प्रगतीशील किसान बालाराम पाटीदार को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *