अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- शनिवार की शाम नवरात्रि घटस्थापना का विशाल चल समारोह निकाला गया। असाडा राजपूत समाज का यह चल समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। यह चल समारोह नगर के बस स्टैंड से शुरु होकर नीम चौक होते हुए असाडपुरा पहुंचा। इस चल समारोह में बड़ी संख्या मे समाजजन जुटे थे। चल समारोह में देवी-देवताओं की झांकी, गुजरात का आदिवासी नृत्य दल, मनमोहक कृष्ण रुप, नाचने वाले घोड़े, कुक्षी का डीजे व महावीर बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र थे। इस दौरान समाज के युवा भी नाचते-थिरकते चल रहे थे। Post navigation सारंगी के किसान को जबलपुर में मिला कृषक फैलो सम्मान 2016 आरक्षण हटाओ-देश बचाओ को लेकर राजपूत समाज की बैठक अब से थोड़ी देर में