पियुष चन्देल, अलीराजपुर  

अलीराजपुर जिले की युवा प्रतिभा एवं सामाजिक कार्य मे हमेशा तत्पर रहने वाले आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) के जिला महासचिव एवं बीआरसी सोण्डवा भंगुसिह तोमर को सामाजिक जनजाग्रति तथा समाज उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एवं शिक्षा व खेल के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए “विशिष्ट सेवा योगदान” से सम्मानित किया गया। साथ ही जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जय श्री पवनपुत्र व्यायाम शाला एवं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियो ने प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित किये जाने से आकास, अजाक्स, जयस एसीएस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *