झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आचार्य उमेशमुनि के शिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनि की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी समर्पिताजी, आनन्दकुंवर, लालिमाजी, मंगलाश्रीजी ठाणा-4 के पावन सानिध्य में अखिल भारतीय चन्दना श्राविका संगठन के तत्वावधान में विशाल सातवां नारी सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पौषध भवन पर किया गया। सम्मेलन का सयोजन वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थांदला ने किया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि कई प्रांतों की लगभग 400 श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता लोकेश गादिया ने बताया कि सम्मेलन प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। साध्वी समर्पिताजी ने पोषध भवन में उपस्थित समस्त श्राविकाओं को परिवार में समन्वय कैसे रहे, धर्म में यतना कैसे रखनाए बच्चों को संस्कारित कैसे करना, समाज में नारी अपनी भूमिका कैसे निभाएं आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर साध्वी आनंदकुंवर ने भी श्राविकाओं को विविध विषयों की जानकारी दी। धर्मसभा में अभा चन्दना श्राविका संगठन द्वारा थांदला श्रीसंघ अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौधरी, कुशलगढ श्रीसंघ अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया और अंकलेश्वर श्रीसंघ अनोखीलाल धोका का अभिनन्दन किया गया। इस प्रसंग पर अभा चन्दना श्राविका संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता गादिया, संस्थापक अध्यक्ष बीना बोकडिया बदनावर, श्राविका संगठन की मालवा प्रान्त की पूर्व अध्यक्ष साधना जैन नागदा जक्शन, राजकुमारी बुपक्या खाचरौद, अनामिका गादिया कुशलगढ़ श्राविका संगठन की डूंगर प्राप्त की अध्यक्ष रेखा गांधी बामनिया, प्रियंका भंडारी पेटलावद, सविता रूनवाल झाबुआ, सीमा शाहजी, आभा पीचा थांदला, जितेन्द्र मेहता पेटलावद, अनोखीलाल धोका अंकलेश्वर, कविता पोखरना कोद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। दोपहर में प्रश्नमंच का आयोजन हुआ। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता गादिया ने समस्त श्राविकाओं से प्रश्न पूछे। सम्मेलन में भाग लेने वाली प्रत्येक श्राविकाओं को कुशलगढ़ श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया द्वारा प्रभावना दी गई। सम्मेलन में समस्त श्राविकाओं के साथ संध्या भंसाली का सराहनीय योगदान रहा। आभार संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री इंदू कवाड थांदला ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *