झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री साईंनाथ महाराज का नगर में साई रथ बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। गुरू पूर्णिमा महोत्सव का उत्साह युवकों में सुबह से ही देखने को मिल रहा था। कन्याएं कलश लेकर व युवक झुमते व गरबा खेलते नगर आए। सार्ईं रथ बैंड-बाजों के साथ स्थानीय गणेश मन्दिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गणेश मन्दिर पहुंचा वहां महा आरती उतारी गई साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया गया। साईं सवारी में सभी गुरूभक्तों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समापन में कलश उठाने वाली कन्याओं को पारितोषिक प्रदान किया गया। Post navigation श्रृंगेश्वर धाम पर उमड़े भक्त पूज्य गुरूदेव की स्मृति में हुआ विशाल भंडारा