झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर पर साकेतवासी परम पूज्यनीय गुरूदेव श्रीश्री महन्त 1008 श्री राम कुमार दास त्यागी की स्मृति में पिटोल में विशाल भंडार का आयोजन किया, जिसमें पिटोल समेत आसपास के 50 गांवों के हजारों ग्रामीणों द्वारा महाप्रसादी ग्रहण की। यह भंडारा दोपहर 12 बजे भगवान एवं गुरू आरती के पश्चात प्रारम्भ होकर शाम 6 बजे तक चला। इस आयोजन पिटोल के सभी वर्गो के सहयोग से किया जाता हैै। इस कार्यक्रम में झाबुआ, राणापुर, जोबट, थान्दला, मेघनगर, गुजरात,चन्दवाना, दाहोद आदि जगहो से गुरूभक्त शामिल हुए। Post navigation साईं रथ में जुटे हजारों भक्त आंगनवाड़ी चलो अभियान में दी महिलाओं को समझाइश