झाबुआ लाइव के लिऐ मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोट॔ ॥ कांग्रेस के कल होने वाले धरना प्रदश॔न के पूव॔ आज सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने मेघनगर मे एक प्रेस कांफ्रेस की ओर कैमीकल फैक्टरीयों ओर सरकार का पक्ष रखा..भूरिया ने कहा कि कांग्रेस दरअसल उद्योग ओर रोजगार से इलाके को वंचित रखना चाहती है इसलिऐ इस तरह के धरने आंदोलन कर रहे है । भुरिया ने केमीकल फैक्टरीयों से होने वाले नुकसान को खारिज करते हुऐ कहाँ कि पेयजल खराबी जैसी कोई समस्या नही है ।कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद है । उधर कांग्रेस ने सासद भुरिया की प्रेस कांफ्रेस को असफल करार देते हुऐ कहा कि यह कांग्रेस को मेघनगर की जनता की ओर से मिल रहे समथ॔न की बोखलाहट है कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जनता को बरगला रहे है । Post navigation मेघनगर मे मनाया गया सांई स्थापना दिवस Next Post