रोड हुआ क्षतिग्रस्त बना परेशानी का सबब

जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर में बस स्टैंड से लेकर गांधी तिराहे तक का मुख्य मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि जहां-तहां गड्ढे हो गए हैं और वे पानी रोको अभियान को सार्थक कर रहे हैं। वहीं इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण जब वाहन यहां से गुजरता है तो आसपास रोड पर सब्जी बेचने वालों पर इसका गंदा पानी चला जाता है। वहीं गड्ढों के कारण धूल-मिट्टी भी दिनभर उड़ती रहती है जो रहवासियों के लिए इस कोरोना संक्रमण में काफी हानिकारक है। वहीं इस मार्ग पर एक पुल भी जो क्षतिग्रस्त हो चुका है व इस मार्ग पर अंधेरे में निकलने वाले बाइक सवार व राहगीर गिरकर घायल होते हैं।

– डिवाडर रोड के भूमिपूजन के दौरान सांसद जीएस डामोर के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में भाजपाई

सांसद गुमान सिह डामोर ने आज से करीब 09 माह पूर्व डिवाडर रोड का भूमिपूजन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व पूर्व विधायक नागर सिह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिह ठकराला व अन्य बड़े बड़े नेताओं की उपस्थिति में भूमिपूजन किया था तथा इस दौरान सांसद डामोर ने भूमि पूजन कर जल्द निर्माण की बात कहीं थी जिससे रहवासी काफी आश्वस्त थे, लेकिन 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उक्त डिवाइडर रोड का आज तक कायाकल्प नहीं हो सका जिससे रहवासी परेशान एवं निराश नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि आखिर इस डिवाइडर मार्ग का निर्माण कब हो पाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *