जितेंद्र वाणी, नानपुर ग्राम पंचायत नानपुर में सांसद जीएस डामोर के नौह माह पूर्व किए गए भूमि पूजन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की खबर दिनांक 17 जुलाई को शुक्रवार को झाबुआ लाइव पर खबर प्रकाशित होते ही ग्राम पंचायत हरकत में आया व आज शनिवार को डिवाइडर रोड का काम शुरू कर दिया गया। लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले डिवाइडर रोड का निर्माण कार्य शुरू होने से नानपुर वासियों ने कहा कि उन्हें धूल व गड्ढे वाले मार्ग से अब मुक्ति मिलेगी व इसके साथ ही झाबुआ लाइव का आभार माना। वहीं आज वर्तमान सरपंच सावन सिह मारू व पूर्व भाजपा सरपंच समरथ सिह मोरी ने काम चालू किया जिससे ग्रामीण ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ) Post navigation 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले डिवाडर रोड के सांसद डामोर के भूमिपूजन के नौ माह बाद भी नहीं हो सका निर्माण कार्य शुरू, मुसीबत में राहगीर विधायक भूरिया के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट वापस नही ली तो कांग्रेस सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगी – जिकां अध्यक्ष पटेल