अर्पित चोपड़ा, खवासा St/Sc एक्ट के विरोध में गैर St/Sc संगठनों के आव्हान पर खवासा पूरी तरह से बंद रहा । लोगों ने स्वेच्छा से सुबह से अपनी दुकानें बंद रखी। दिनभर के बन्द के बाद दोपहर में सभी व्यापारियों ने सकल व्यापारी संघ खवासा के अध्यक्ष संजय भटेवरा के नेतृत्व में रैली के रूप में पुलिस चौकी पहुंचकर नायब तहसीलदार केशर सिंह हाड़ा और चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव को ज्ञापन सौपा। व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय भटेवरा ने बताया कि हमारा किसी भी समाज या जाति से विरोध नहीं है । हमारी मांग है कि मानवीय अधिकारों को ध्यान में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को यथावत रखा जाए और सरकार द्वारा लाए गए काले कानून को वापस लिया जाए। उधर बन्द के दौरान पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल और कोटवारों की टीम लगी रही । पुलिस वाहन भी लगातार पेट्रोलिंग करता रहा। Post navigation सकल व्यापारी संघ ने st / sc act के सरकार के अध्यादेश के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अंतर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेट गर्ल्स ने शिक्षक दिवस मनाया