पियुष चन्देल अलीराजपुर अंतर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेट गर्ल्स ने शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय चचरिया उम्दा मे विद्यालय परिवार के साथ शिक्षक दिवस मनाया। विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर तिलक लगा कर पुष्प माला से माल्यार्पण किया तथा शिक्षिकाओं को श्रीफल व फुलो के गुलदस्ते भेंट किये। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। एजुकेट गर्ल्स के क्षैत्रिय समन्वयक द्वारा अपने उदबोधन में छात्र/ छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनको नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, उसके बाद मध्यान्ह भोजन कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्था प्रधान राजुदेवी मौर्य, सुषमा तोमर सीमा परमार तथा एजुकेट गर्ल्स के क्षैत्रिय समन्वयक अमजद खान, ज्ञानसिंह भिण्डे तथा रमीला रावत उपस्थित थे। Post navigation “सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को यथावत रख सरकार काले कानून को वापस ले” लिपिक संघ के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी का लिपिक संघ ने जताया विरोध