बमनिया। दिनांक 2 नवंबर शाम 4 बजे पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरिया में एक 20 वर्षीय युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी अनुसार रामपुरिया में रहने वाली सोना भूरिया नामक 20 वर्षीय युवती को अपने ही घर पर सांप ने काट लिया, जिससे युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वही शव का पोस्टमार्टम पेटलावद सिविल अस्पताल में किया गया। Post navigation बामनिया में साध्वी श्री अनुपमशीलाजी आदि ठाना की निश्रा में कई तपस्या पूर्ण हुई बामनिया चौकी प्रभारी हटाई गई, मावी होंगे नए प्रभारी