चंद्रभान सिंह भदोरिया ( लेखक टीवी पत्रकार है लेख उनके फैसबुक पेज से साभार लिया गया है ) विपक्ष मे इससे सशक्त होती भाजपा – संघ ========================== पेटलावद ” संघ स्वयंसेवक ” पिटाई कांड को अब 54 घंटे हो चुके है केंद्र ओर राज्य मे संघ से माग॔दश॔न लेने वाली ” BJP की सरकार है ऐसे मे अब खुद संघ – बीजेपी ओर मीडिया के भीतर से यह सवाल उठने लगे है कि इतनी बेचारी तो बीजेपी तब भी नही थी जब वह विपक्ष मे होती थी मगर अब आलम यह है कि BJP सरकार तो पुलिस ओर प्रशाशन के साथ खडी है ओर संघ – बीजेपी सडक पर आदोलन कर रहे है आज लगातार तीसरा दिन है मगर संघ – बीजेपी के धरने – जिला बंद – चक्काजाम – पेटलावद अनिश्चितकालीन बंद पर सरकार तवज्जो नही दे रही है उलटा 400 से अधिक पर पुलिस ने F.I.R अलग ठोक दी है जाहिर सी बात है पेटलावद मामले मे कथित पिटाई के आरोपी पुलिस अधिकारियों पर एक्शन सरकार को लेना है एसपी – कलेक्टर को नही । ओर सरकार यानी मुख्यमंत्री – गृहमंत्री – प्रभारी मंत्री । मगर तीन दिनो से इनमे से कोई जिले मे संघ – बीजेपी के सडक पर चल रहे आंदोलन को तवज्जो देने को तैयार नही है । ऐसे मे संदेश यह जा रहा है कि संघ – बीजेपी कितने विवश हो चले है उनका रसुख सरकार पर नही चल रहा । तो क्या यह मान लिया जाये कि सरकार पुलिस की बात को सही मान रही है ? बालाघाट मे गृहमंत्री 24 घंटे के भीतर बालाघाट पहुंच गये थे ओर कारवाई हो गयी थी मगर यहां गृहमंत्री तो छोडिये प्रभारी मंत्री तक सुध लेने नही आये । कांग्रेसी बाहर से मजे ले रहे है कांग्रेसीयो के whatsapp ग्रुपों पर चल रहा है कि हमारे राज मे तो Blok कांग्रेस अध्यक्ष एक फोन घुमाता था ओर आदेश एक घंटे मे आ जाता था यहां तो महारथी लगे है पर कितने कमजोर लग रहे है । वही बीजेपी के पदाधिकारी ओर सक्रिय कार्यकर्ता भी खासे दुखी है पर फिलहाल ज्यादा नही बोल रहे है लेकिन यदि एक दिन ओर गुजरा तो यह गुस्सा खदबदायेगा ओर सतह पर जरुर आयेगा । Post navigation 10 जगहों पर चक्काजाम कर रहे संघ एंव बीजेपी नेताओ पर एफआईआर पेटलावद मे तनाव के बीच ” निम॔ला की तलाश