कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, रानापुर रविवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर ए इस्लाम मोहम्मद सल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम का जन्मदिन ईद ए मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज ने स्थानीय जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला, जुलूस में डीजे पर नाते रसुल बज रही थी तो वहीं समाज के युवा अपने हाथों में इस्लामी झंडे लिए झुमते हुए चल रहे थे। जुलूस के दोरान जगह जगह समाज के युवाओं द्वारा जुलूस में शामिल बच्चो को फल, आइसक्रीम, चोकलेट आदी वितरित की गयी। थाना चोराहे पर राठोड़ समाज के ओम राठोड़ द्वारा जुलूस पर फुल बरसाकर सद्धभावना का संदेश दिया गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा जहां पर जोरदार आतिशबाजी की गयी। जुलूस के समापन पर जामा मस्जिद पर सलातो सलाम पड़ी गयी जिसके बाद वतन में अमन शांति के लिए दुआ मांगी गयी। जिसके बाद जमात खाने पर लंगर का आयोजन हुआ। Post navigation कम्प्यूटर चुराने स्कूल में घुसे चोर, ताला नहीं तोड़ पाने से नाकामयाब हुए चुई की पहाड़ी पर कल होगी बारिश से जुड़ी भविष्यवाणी , जुटेंगे हजारों लोग