कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर का ताला तोड़ कर चोरी करने के प्रयास किया गया। हालांकि चोर इसमें सफल नहीं हुए। बदमाश विद्यालय परिसर में सोमवार देर रात विद्यालय में कार्यालय कक्ष में ताला तोड़ कर कम्प्यूटर की चोरी को अंजाम देना चाहते थे लेकिन वे कक्ष का ताला नहीं तोड़ पाए। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि रात को पुलिस गश्त के जवान ध्यान नहीं दे रहते हैँ। वह तो गनीमत रही कि आज हमारे विद्यालय में बड़ी वारदात होने से बच गई। वहीं चोर वारदात को अंजाम देने के लिए पूर्व के द्वार से घुसे थे। लेकिन कार्यलय कक्ष में इंटर लॉक होने से अपनी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। Post navigation नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी सरकार की आमद मरहबा के गगनभेदी नारों के साथ निकला जुलूस