हर्षवर्धन सिंह परिहार @ राणापुर

पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ ओर अलीराजपुर का आदिवासी समुदाय आने वाले साल में मानसूनी बारिश कैसी होगी यह जानने के लिए दीवाली पर राणापुर थाना क्षेत्र के चुई गांव में पहुंचते हैं ..इस बार चुई की पहाड़ी पर यह आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे होगा .. चुई गांव के युवा संजय चौहान ने झाबुआ Live को बताया कि शनिवार रात से ही पहाड़ी पर आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजारे पूजा शुरू कर देंगे ओर रविवार को 11 बजे पाडा परंपरा निभाई जायेगी .. संजय चौहान ने बताया कि इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहेंगे .. इधर राणापुर थाना प्रभारी कैलास चौहान ने भी चुई के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाने की बात कहते हुए आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *