अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया अलीराजपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए व कुछ देर के लिए रेस्ट हाउस रुके और यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानी। इस दौरान सांसद कांतिलाल भूरिया जब रेस्ट हाऊस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया और अपने अपने गांव की समस्या बताने लगे। ऐसे में सांसद भूरिया को कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा व पुलिस अधीक्षक को रेस्ट हाउस बुलवाकर सरपंचों को आ रही कठिनाई के बारे में बताया। साथ ही सांसद भूरिया ने एमपीईबी, पीएचई विभाग, शिक्षा विभाग सम्बन्धित समस्याओं के समाधान करने के लिए आए आवेदन कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को दिए। साथ ही वरिष्ठ नेता मम्मामियां ने जोबट में क्रिसमस के त्योहार पर एहतियात बरतने को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर पुलिस फोर्स लगाने की बात कही। इस मौके पर महेश पटेल, डी साहब, मम्मा मियां, सवेसिंह तोमर आमखूंट, राजेंद्र पटेल, भूपेंद्र डावर आजादनगर, शान कट्ठीवाड़ा समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *