अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय स्पर्धा रखी गइ, जिसमें जोबट की लोकनृत्य व खट्टाली की लोक गीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के. व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान ने लोक नृत्य में प्रथम शासकीय महाविद्यालय जोबट व लोकगीत में बड़ी खट्टाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान रहने पर टीम को प्रमाण पत्र वितरित कर सभी को बधाई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान ने इन्दौर में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की छात्राओं को सीख दी, जिसके की वे जिले का नाम रोशन कर सके। साथ ही यह दोनों टीमे संभाग स्तर पर स्पर्धा मं भाग लेगी। एडिश्नल एसपी मीना चौहान ने भी छात्राओं से कि आप अच्छा प्रदर्शन करते रहे, जिससे जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन हो। वही जोबट दल प्रभारी ओम प्रकाश भामदरे, शाहिन मकरानी व पूर्वा जैन की कड़ी मेहनत व लगन के चलते नृत्य में सफलता प्राप्त करने की बात कही और इन्दौर संभाग में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। Post navigation डाक्टस॔ मृत घोषित कर चुके थे लेकिन फिर जी उठा सहायक शिक्षक समस्याओं का समाधान करने के लिए सांसद भूरिया ने एसपी-कलेक्टर को बुलाया रेस्ट हाउस