जितेंद्र वाणी@नानपुर आलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नानपुर में बिजली विभाग की मनमानी के चलते ग्राम के सफाई कर्मचारियों को मनमाने बिजली बिल थमाए गए हैं। किसी को 9 हजार तो किसी को 10 हजार के बिजली बिल दे दिए हैं। इससे सफाई कर्मियों में आक्रोश है। सुनील, जुगनू व अन्य सफाई कर्मियों ने बताया कि हम रोज गांव की सफाई करते हैं तब जाकर हमें 100 रुपए दिन के हिसाब से मजदूरी मिलती है। यह 10 हजार रुपए के बिल हम कहां से भरेंगे। रोजी-रोटी चलाने में हमें परेशानी आ रही है और यह हजारों रुपए के बिल हम कैसे भरेंगे। पूरे ग्राम में बढ़ते हुए बिजली के बिल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 31 तक जमा करना होगी राशि इस विषय में जब बिजली विभाग के कनिष्ठ अधिकारी राहुल चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया वर्ष 2020 में सरकार ने कोरोना काल में समायोजन के माफ किए गए थे, उसके 40 प्रतिशत माफ होकर आए हैं। 31 जनवरी तक पूरी राशि जमा करना पड़ेगी। Post navigation मास्क पहनने और स्वच्छता का संकल्प दिलाया 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की