भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के बड़ी मालपुर निवासी विकेश अपने निजी वाहन से चंद्रशेखर आजाद नगर आ रहा था। रास्ते में छोटा खुटाजा निवासी लिलेश बीच रास्ते में पत्थर लेकर खड़ा था। विकेश ने उसे देखकर गाड़ी रोकी, तभी लिलेश ने बिना किसी कारण उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद साथी ने सुरेश गनावा को फोन किया, जो तुरंत वहां पहुंचे और विकेश को छुड़वाया। घटना के बाद लिलेश के घर वाले उसे पकड़कर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि वह रास्ते को लेकर दादागिरी कर रहा था और कह रहा था कि “यह रास्ता हमारा है।” इस घटना की रिपोर्ट चंद्रशेखर आजाद नगर थाना में ऑनलाइन दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मारपीट के मामले में धारा 115(2) और 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने किया विरोध जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र