मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ के ग्रामीण क्षेत्र पटेल फलिया में बाबा भीलवट के सामने की सड़क किनारे आज 18 अगस्त के लगभग 4 बजे सड़क किनारे एक गहरा गड्ढा हो गया ग्रामीणों के अनुसार गड्डे की गहराई लगभग 4 फीट के आसपास है। यहां के निवासी गजेंद्र सिंह तथा बबलू आदि ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस गड्डे के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने ने लोक निर्माण विभाग को सूचना दी है। मगर समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया था इन युवकों ने गड्ढे के आसपास पत्थर तथा खतरे की झंडी लगा दी है ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके। Post navigation देवकीनन्दन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया खबर का असर : सड़क पर अचानक हुए गड्ढे को भरा