मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ प्रतिवर्षानुसार इस बार भी क़स्बे में तथा समीप ग्राम बोरझाड में यशोदा नंदन , नंद दुलारे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ,इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। तथा मंदिरों में भजन कीर्तन भी किए गए। सनातन धर्म के अनुसार भादौमास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को योगेश्वर यशोदा नंदन,माखन चोर गोप गोपियों के सखा रासलीला धारी बंशीधर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए आज आम्बुआ में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भक्तों ने भजन कीर्तन किए रात्रि 12 बजे भगवान प्रकट हुए, स्वागत में महिला मंडल द्वारा बधाई गीत गाए गये,साथ ही आतिशबाजी भी की गई। भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया गया तथा आरती पश्चात पंजीरी का नैवेद्य अर्पित कर भक्तों को वितरित किया गया। क़स्बे में ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टैंड पर माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पटेल फलिया की टोली ने मटकी फोड़ कर इनाम प्राप्त किया , छोटे छोटे बच्चों के लिए जमीन पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई,यह आयोजन देर रात तक चलता रहा जिसे देखने के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों दर्शकों का हुजूम उमड़ा। Post navigation आम्बुआ में बिजली की कड़क तथा बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई सड़क किनारे हुआ गहरा गड्ढा, दुर्घटना का भय