लोकेन्द्र चाणोदिया@बामनिया सकल व्यापारी संघ की पूर्व कार्यकारणी का समय पुरा होने पर सकल व्यापारी संघ बामनिया द्वारा एक मीटिंग का आयोजन शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुवे किया गया। जिसमे पूर्व की कार्यकारणी अध्यक्ष रामेश्वर गर्ग द्वारा सभी पदाधिकारी की पद मुक्त होने की जानकारी देते हुवे नवीन कार्यकारणी का गठन करने का आह्वान किया। जिस पर सर्वानुमति से अध्यक्ष पद हेतु लोकेन्द्र कटकानी,उपाध्यक्ष अरविंद मांडोत, कोषाध्यक्ष मनीष पोरवाल, सचिव विकास चोपड़ा, सहसचिव मयूर राठौर का चयन किया गया। नवीन कार्यकारणी का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। नवीन कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को सभी व्यापारियों ने बधाई दी । Post navigation मुख्यमंत्री अन्नापूर्णा योजना के तहत हुआ पात्रता पर्ची का वितरण मोरवी जा रही बस सड़क से गड्ढे में उतरी