लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया रेल्वे सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते रेल्वे ट्रेक पर जलभराव के कारण कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है, कई यात्री ट्रेनें घण्टो लेट चल रही है तो कई का रूट डायवर्ड किया गया है, साथ ही पुणे मुंबई ट्रेक पर कोई चट्टान गिरने के चलते भी यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस को भी घण्टों बामनिया रेल्वे स्टेशन पर खड़ा किया गया ! झाबुआ लाइव आपको आगाह करता है कि आप मुंबई की ओर यात्रा कर रहे है तो कृपया आगे की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करे ! मुंबई के पास पटरी पर जल भराव के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है। मुकेश पांडे जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल Post navigation सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा