लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया बामनिया सकल व्यापारी संघ का मिलन समारोह कृषि उपज मंडी में हुआ, जहाँ पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमे सर्वानुमति से संदीप मांडोत को सकल व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राहुल पटवा, कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वर गर्ग,सचिव पद पर स्वप्निल वागरेचा, सहसचिव पद पर संजय भटेवरा का चयन किया गया, संजय लुणावत, सुनिल पटवा,विमल मुथा,राजेश बम, बाबूलाल चाणोदिया सरक्षक बनाये गए, सभी पदाधिकारियों को समस्त व्यापारीयो ने बधाई दी ! पूर्व अध्यक्ष अशोक पटवा द्वारा नवीन अध्यक्ष का स्वागत किया गया ! ततपश्चात समस्त व्यापारियों का स्नेहभोज हुवा ! Post navigation ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात युवक की मौत मुंबई में भारी बारिश का असर, कई यात्री ट्रेनें प्रभावित