रितेश गुप्ता@थांदला

सकल दिगंबर बीसपंथी जैन समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थानीय त्यागी भवन पर आयोजित समाज कि साधारण बैठक में सर्वअनुमति से अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार गेंदालाल कोठारी, उपाध्यक्ष पद पर पारस हेमराज मेहता ,कोषाध्यक्ष इंद्र वर्धन मेहता, सचिव धर्मेंद्र मिंडा, सह सचिव शशिकांत पंचोली को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया। बैठक में समाज जनों द्वारा आगामी वर्ष में होने वाला योजना हेतु भी रूपरेखा तैयार की गई । अवसर पर मुकेश मेहता, शीतल बोबरा ,राहुल मेहता ,अनूप मिंडा मनोज बोबरा, विजय भीमावत, नितेश मेहता ,आनंद मिंडा ,दिलीप मोदी ,अभिषेक मेहता ,संजय पिंडारमा, देवेंद्र कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं समाज जन उपस्थित रहे । उपस्थित समाज जनों ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की ।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *