रितेश गुप्ता थांदला
गुरुवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार धानक ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय दयाराम सोलंकी का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात सभी शिक्षको ने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के स्थानीय संघ ने अपनी जायज मांगों के संदर्भ में विकास खंड शिक्षा अधिकारी दयाराम सोलंकी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में 30 एवं 24 के समय मान वेतन एरियर की किश्त, मंहगाई भत्ता, अध्यापक संवर्ग के 12 वर्ष की क्रमोन्नति आदेश, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वेतनमान के संबंध में, आदेश जारी करने के संदर्भ में, अध्यापक संवर्ग के छठवां वेतनमान की द्वितीय किश्त राशि का भुगतान सबंधी, प्रति नियुक्ति पर आये कर्मचारियों के वेतन संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार धानक व अन्य शिक्षक साथियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शीग्र निराकरण की मांग की, ज्ञापन का वाचन इदरीस खान ने किया। ज्ञापन सौंपा जाने के दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ थांदला अध्यक्ष संजय कुमार धानक, अध्यापक संवर्ग संयम शर्मा, इदरीस खान, जयेंद शर्मा, सुभाष डामर,बाबु डामोर, विजय पोरवाल अशोक कारीगर, जगदीश भुरिया, विपिन बामनिया, प्रभु कटारा, शिक्षक उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त मांगों का निराकरण 15 दिवस में करने का आश्वासन दिया। मागें पूरी न होने पर संघ के अध्यक्ष ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का फैसला शिक्षकों के साथ लिया।
05थांदला फोटो : 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *