झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 9 से 11 दिसम्बर तक तीन दिवसीय जनजातीय और लोकनृत्यों का राष्ट्रीय समारोह सम्पदा का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ 9 दिसम्बर को हुआ। समारोह में मप्र के जनजातीय और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जनजातियों में प्रचलित पारम्परिक चित्रांकन परम्परा पर एकाग्र चित्रों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैशलेस लेन-देन के बारे में जानकारी दी गई। संपदा समारोह का समापन 11 दिसम्बर को होगा। Post navigation किसान सम्मेलन में जिले में 8396 किसानों को 2 करोड़ 11 लाख के बीमा दावों का वितरण कलेक्टोरेट में हुआ तड़वी सम्मेलन, कुरीतियों से दूर रहने की कलेक्टर ने दी हिदायत