झाबुआ। जिले में सामाजिक कुरीतियो जैसे दहेज, दापा, नशा, बाल विवाह अनवाश्यक खर्च डाकन प्रथा पर रोक लगाने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव करने के लिए आज झाबुआ थांदला, मेघनगर, पेटलावद राणापुर एवं रामा ब्लाक के तड़वी/पटेल का सम्मेलन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष झाबुआ में आयोजित किया गया। सम्मेलन में तड़वी पटेल एवं सामाजिक कार्यकत्ताओं से समाज में व्याप्त बुराइओं को दूर करने के लिए विचार आमंत्रित किए और उन्हें कैसे लागू किया जा सकता है इस बारे में निर्णय लिए।। सम्मेलन में कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसडीएम झाबुआ आरएस बालोदिया, एसडीओपी परिहार, एसडीएम थांदला दर्रो, एसडीएम मेघनगर रधुवंशी, सहित तडवी पटेल उपस्थित थे। सम्मेलन में उपस्थित तडवी पटेल का कलेक्टर आशीष सक्सेना ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। Post navigation संपदा राष्ट्रीय समारोह में हुए लोक नृत्यों पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक एक खलिहान मे ” खटिया” पर द एंड हुआ इस टीन एजर कपल का प्यार