आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर शासकीय मॉडल स्कूल कन्या शिक्षा परिसर आजाद नगर में आज योग शिक्षा का आयोजन किया गया आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य सुष्मिता नंद अवधूत ने योगासन के फायदे बताए। इस दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में योग क्रिया करने के महत्व को समझाते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन त्रिस्तरीय अर्थात शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक है एवं समस्त स्तरों को मजबूत बनाने से ही व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सकता है शरीर मन एवं आत्मा का वाहक है। इसलिए स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन एवं आत्मा का निवास एवं उसका बाहर प्रकाश हो सकता है। उन्होंने कहा कि योगासन न केवल शरीर को निरोग रखता है अपितु स्मरण शक्ति में वृद्धि एवं मन की एकाग्रता में सहयोग करता है। आज के चिंता एवं तनाव भरे हुए कलुषित वातावरण में योग शांति एवं आशा की नई किरण देता है जिससे मनुष्य अपनी कीमती उर्जा को रचनात्मक कार्य में लगा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह विशेष रूप से अधिक उपयोगी है योग का अर्थ जीवात्मा का परमात्मा से भलाई है जिससे मनुष्य अपने जीवन के परमलक्ष्य पूर्णता प्राप्ति कर सकता है। Post navigation स्वामी विवेकानंद की 157 जन्म वर्षगांठ पर हुआ सूर्य नमस्कार मानसिंह चंगोड़ मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत