आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
चंद्रशेखर आजाद नगर के विकास खण्ड की मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। मध्य प्रदेश  कर्मचारी के प्रांतीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डावर ने आज विकास खण्ड आजाद नगर में समस्त विभाग के कर्मचारियों की सर्वसहमति से मानसिंह चंगौड़ (कृषि विभाग), को विकास खण्ड का अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही सचिव के पद पर राकेश हिसौर (पशु चिकित्सा विभाग ), कोषाध्यक्ष पर वजिया बघेल (शिक्षा विभाग) मीडिया प्रभारी के पद पर अभिषेक (गोल्डी) डावर,  एवं ब्लॉक् के उपाध्यक्ष, महामंत्री, अन्य पद व सदस्यों की घोषणा की गई । बैठक में वीर सिंह गणावा, चैन गेलहोर, नेहरू गणावा, अनिल यादव, बहादुर सिंह बामनिया,पंकज सोनी, विनेश परमार, कदम सिंह चौहान, बाबू सिंह मिनामा, चुनिया बामनिया,दितु सिंह रावत, सोहन नलवाया , मुकाम सिंह कनेश, वर सिंह निनामा, कुवर सिंग चौहान, किशन चौहान खुमान सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *