लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

बामनिया सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष संदीप मांडोत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के झाबुआ जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, इस नियुक्ति से बामनिया के व्यापारी संघ को जिला स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब संदीप मांडोत जिले के व्यापारी संघ का नेतृत्व करते हुए व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे, इस नियुक्ति से बामनिया के व्यापारी में खुशी की लहर है, बामनिया के समस्त व्यापारियों द्वारा संदीप मांडोत को बधाईया दी गई, वही संदीप मांडोत द्वारा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया,एवं मांडोत ने बताया कि पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है में उस पर खरा उतरूंगा, व्यापारियों की हर समस्या का हल करने का पूरा प्रयास करूंगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *