मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे में विगत वर्षों से रैदास समाज जन धर्म गुरु संत श्री रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में अन्य समाज जन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी सम्मिलित होते हैं।

आज 16-2-2020 को हरिजन आवास फलिया से रैदास समाज जनों ने डीजे की धुन पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज जनों तथा अन्य समाज तथा राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ विशाल जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकाला गया। जुलूस का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया पंचायत प्रांगण क्षेत्र में होटल व्यवसाय दीपक परिहार ने समाज जनों तथा जुलूस में सम्मिलित लोगों को शीतल जल की व्यवस्था भी की। जुलूस कस्बे से होता हुआ पुनः हरिजन आवास पहुंचा जहां पर संत श्री के चित्र की पूजा अर्चना कर आरती की जाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ईटारा, गुड़ा, बोरझाड़, मोटाउमर, आदि ग्रामों के समाज जन एकत्र हुए जुलूस में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल मय स्टाफ के मौजूद रह कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *