झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
पेटलावद में 12 अक्टूबर की रात संघ के पदाधिकारियों के साथ की गई पिटाई के विरोध में संघ एवं हिन्दू जागरण मंच के जिलेभर में बंद के आव्हान पर शुक्रवार को बामनिया भी बंद रहा। संघ कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी पेटलावद एवं थाना प्रभारी पेटलावद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन स्थानीय पंचायत सचिव हेमेन्द्र गरवाल को सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया कि एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित 12 पुलिसकर्मियों ने निर्दोष संघ पदाधिकारियों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई और झूठेे प्रकरण दर्ज किए गए है जिन्हें तत्काल सेवा से पृथक किया जाए। इस बीच पूरा दिन बाजार शांतिपूर्ण तरीके से पूरी तरह बंद रहा। संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *