पियुष चन्देल, अलीराजपुर आलीराजपुर के स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा संचालित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर (सोरवा नाका) परिसर में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। असाड़ा राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह राठौर (एडवोकेट) ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही 5 क्विंटल की सब्जी तैयार करने की सेवा हेतु समाजजन ने उपस्थित होकर भाग लिया। आज प्रात: काल से मंदिर में दोपहर 3 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। मंदिर में आरती के बाद अन्नकूट की महाप्रसादी बांटी गई। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक गजेंद्र सिंह राठौर अध्यक्ष सावंतसिंह तंवर, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह पंवार तथा निरंतर सहयोगी दानदाताओं महेश गेहलोत व सुधीर भाटी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव योगेशसिंह सोलंकी ने किया व आभार शिव भजन मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह वर्मा कछवाहा ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव भजन मंडल व महिला मंडल के सदस्यों सहित सभी समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर हर्षोल्लास उत्सव मनाया गया। ) Post navigation जयश्री पवनपुत्र व्यायाम शाला समिति व भारतीय पत्रकार संघ का विराट कुश्ती प्रतियोगिता आज 3 माह पूर्व क्षतिग्रस्त शाला भवन की मरम्मत नहीं होने से परेशानी, दो कक्षाओं को अन्य कमरों में समायोजित किया