जीवनलाल राठौड़ @ सारंगी “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम” स्वर्गीय रामलाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर एवं स्वर्गीय सावित्री देवी अग्रवाल की स्मृति में 7 जनवरी शुक्रवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन अग्रवाल परिवार सारंगी, श्याम सेवा परिवार एवं सहगल परिवार की ओर से रखा गया है| अलौकिक श्रृंगार बाबा श्याम का दरबार सजेगा , 56 भोग , इत्र वर्षा , अखंड ज्योत , पुष्प वर्षा, होगी सभी श्याम प्रेमियों को भाव भरा निमंत्रण अग्रवाल परिवार द्वारा दिया जा रहा है| श्याम कीर्तन में श्याम प्रेमियों को रिझाने आ रहे हैं परम सानिध्य गुरुजी रजनीश जी अग्रवाल ( देवास ), चेतन दधीच( जयपुर ), पिंकी गहलोत अजमेर), मिताली अरोड़ा ( सूरतगढ़ ) उभरते युवा भजन गायक नवनीत सिंह परिहार सारंगी द्वारा मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी| आप सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन है आप सभी श्याम प्रेमी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर श्याम कीर्तन एवं अखंड ज्योत का दर्शन लाभ लेकर पुण्य लाभ लेवे| Post navigation युवा मित्र मण्डल के 12वा खेल मेले का हुआ शुभारम्भ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिले के इस गांव में होगा रात्रि विश्राम