जीवनलाल राठौड़ @सारंगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सासंद वी.डी.शर्मा का झाबुआ लोकसभा का 7 जनवरी को प्रवास कार्यक्रम है |उनका पहली बार भाजपा मंडल सारंगी में प्रवास है| इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह है| वे सारंगी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और कार्यकर्ताओं की समस्या जानेंगे ओर यही पर रात्रि विश्राम भी करेंगे| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सारंगी मंडल में तैयारी जोरों से हैं और कार्यकर्ताओं में खुशीयों की लहर है साथ ही जिला मुख्यालय झाबुआ में भी उनके कार्यक्रम तय है उक्त जानकारी सारंगी भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार द्वारा दी गयी । Post navigation श्री श्याम संकीर्तन “एक श्याम खाटू वाले के नाम श्याम” शुक्रवार को, भक्तों में छाई खुशी गोपाल गोशाला समिति का वार्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित..