झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ नाका मित्र मंडल झाबुआ के तत्वावधान में झाबुआ में निशलने वाले चल समारोह पूर्व तैयारियों के लिए २ सितंबर को एक साथ 3 बजकर 3 मिनट पर जिलेभर के 151 स्थानों पर कॅलेंडर का विमोचन किया गया। पेटलावद विकासखंड के प्रभारी संजय कहार ने बताया पेटलावद नगर में तीन स्थानों के साथ सारंगी, गोठानिया, गोदडिया आश्रम, बाछीखेडा, मोहनपुरा, करवड, खाखरापाडा, भाभरापाडा, टेमरिया, करडावद, रूपगढ हनुमान मंदिर, दुलाखेडी मंदिर के साथ विभिन्न धार्मिश ओर सामाजिक स्थानों पर एक साथ कॅलेंडर विमोचन किया गया। शिव मित्र मंडल के सदस्य ने निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद पर पार्षद राजेश यादव, कमलेश भानपुरिया, लाला चौधरी, बाबा व्यास, जितेंद्र पाटीदार, विनोद सोलंकी, आशीष सोनी, सचिन परमार, मनीष वर्मा, राजू मेड़ा, दिनेश चंदेल, अनिल मुलेवा, राजू चौधरी, मनोहरदास बैरागी पुजारी मौजूद थे।
श्रीसांई मंदिर पर सांई मित्र मंडल पेटलावद के सदस्यों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर राठोड, नगर अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, राजू सतोगिया, संतोष गुजराती, रमेश डामर, निलेश परमार, अर्जुन चौहान, विशाल जायसवाल, शिवा राठौड, दीपक राठौड, प्रकाश राठोड, अतुल नागर, हरिशंकर राठोड, मुकेश नायक, राजू मौन्नत मौजूद थे। श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर श्री राधा-कृष्ण मित्र मंडल पेटलावद पर मीसाबंदी ओच्छबलाल चौहान, बसंतीलाल जोशी, रितेश जोशी, दिलीप सोनी, शांतिलाल सोनी, अशोश गादिया, विजय कटकानी, राजू सोनी, वीरेंद्र सोनी, नाना सोनी, पियूष मकवाना, नयन जोशी, अमल चौहान, दीपक सोलंकी, जयंत व्यास, पियूष पटवा मौजूद थे। ग्राम सारंगी में भी विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *