झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भाजपा की जिला ईकाई के निर्देशानुसार बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ स्वेच्छिक दान राशि नगर भाजपा ने एकत्र की। शुक्रवार को भाजपा द्वारा नियुक्त जिला महामंत्री प्र्रफुल्ल गादिया के नेतृत्व में नगर में घुमकर स्वेच्छिक दान राशि एकत्र की गई। गादिया के साथ जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, जिला मंत्री सोनिया ओसारी, नगर अध्यक्ष किर्तीश चाणोदिया, पार्षद राकेश मांडोत, राजेश यादव, राजू सतोगिया, संजय भंडारी, मेश डामोर, सोनू विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया। नगर के नागरिकों ने भी पीडि़तों की सहायतार्थ स्वेच्छिक दान राशि भेंट की। इस मुहिम में व्यापारियो, नागरिकों तथा ठेला व्यवसाईयो ने भी क्षमता के अनुसार राशि भेंट की। Post navigation श्री नवदुर्गा महोत्सव का कॅलेंडर का किया विमोचन झगड़े की जड़ है वाणी का असंयम – मुनिश्री पृथ्वीराज जसोल