नानपुर से जितेंद्र वाणी दिनांक 10/अप्रैल/2022 वर रविवार को श्रीराम नवमी के पावन दिन पर शाम 7:00 बजे श्रीराम मंदिर राम चौक प्रांगण में 108 रामभक्तों के द्वारा एक साथ,एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का वाचन किया जाएगा। जिसकी अलौकिक ध्वनि को पूरा नगर श्रवण करेगा। आयोजक श्रीराम मित्र मंडल नानपुर व सर्व हिन्दू समाज नानपुर है। आयोजकों ने बताया धार्मिक बंधुओ कहने को यह एज छोटा अनुष्ठान है लेकिन इसके इसके वाचन ,इसके श्रवण ,इसकी अनुभूति ओर इसके प्रभाव को शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं। ये 108 हनुमान चालीसा की माला बहुत दिव्य है।आइए हम सब भी अपना नाम इस माला के मोती बनने के लिए लिखवाए। भव्य चालीसा, भव्य आरती,भव्य प्रसादी का लाभ लेने के लिए तुरंत अपना नाम लिखवाए। Post navigation घरों के आगे जलाए दीप, एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हिंदू युवा जनजाति संगठन चला रहा जन जागरण अभियान