आलीराजपुर। एमजी रोड स्थित कुआं फलिया में नव वर्ष की संध्या पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिधान पहनकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम सभी परिवारों द्वारा अपने घर के आगे दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी व फलिया के निवासियों का सहभोज का आयोजन भी रखा गया। आयोजन में धार्मिक भजनों पर युवक-युवतियों ने नृत्य कर समा बांधा। कार्यक्रम के पश्चात कुआं फ़लिया के सभी पुरुष महिलाएं एवं बच्चे डोल से नगर भ्रमण पर निकले व नगर वासियों हो बधाई दी। सभी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप दक्षिण भारतीय वेशभूषा धारण की हुई थी। सभी भारत माता की जय जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। उल्लेखनीय है कुआँ फ़लिया में सभी कार्यक्रमों को अलग तरीके से किया जाता है। कार्यक्रम को लेकर नगर में सराहना की जा रही है। Post navigation नववर्ष के उपलक्ष्य में माली समाज ने मनाया गणगौर पर्व श्रीराम मंदिर राम चौक में होगा हनुमान चालीसा का पाठ