झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- मंगलवार को शौर्य दिवस पर हिंदू जागरण मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच के उमेश सेतन ने बताया कि शौर्य दिवस पर स्थानीय राम मंदिर से आतिशबाजी के साथ नगर में ढोल ढमाकों से चल समारोह निकाला गया। इस चल समारोह में युवक मंदिर वहीं बनाएंगे के नारो के साथ नृत्य करते चल रहे थे। इस चल समारोह का जगह-जगह माता-बहनो ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाद में यह चल समारोह राम मंदिर पहुंचा जहां भगवान श्रीराम की महाआरती उतारी गई इसमें पारा सहित अंचल के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation कलेक्टर ने जनविरोध के बाद प्रतिबंधित की नाइट्रा समेत यह 8 दवाइयां गांव को गंदगी की समस्या से मिलेगी निजात, ग्राम पंचायत ने शुरू किया नाली निर्माण