आलीराजपुर। शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) ने विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए संस्था प्राचार्य एस. एस. डोडवे व विश्व बैंक परियोजना प्रभारी प्रो.संदीप बामनिया ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवानगी दी।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ भी उपस्थित रहा। दल में स्नातक अंतिम वर्ष के कुल 50 छात्र – छात्राएं शामिल है। दल प्रभारी के रूप में दल के साथ डाॅ. शुभम चौहान, प्रो. कमलेश गणावा, डॉ. रेशम बघेल, डॉ. वीरसिंह बरडे दल के साथ रहेंगे। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्व ख्याति प्राप्त बाग प्रिंट कला की जानकारी देना एंव बाग के समीप जीवाश्म उद्यान का भ्रमण कर वहां के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी प्रदान करना है। Post navigation डीजे पर रोक लगाने को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन आजीविका परियोजना द्वारा 69 समूह को एक करोड़ दो लाख के चेकों का विधायक रावत ने किया वितरण