बड़ी खट्टाली

जोबट आजीविका परियोजना जोबट द्वारा मंगलवार को जोबट में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को उपस्थित समूह की दीदियों ने देखा।इस अवसर पर जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक  सुलोचना रावत ,नगर पंचायत जोबट के पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान ,जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, रमेश मेहता ,राकेश राठौड़ ,तरुण जैन ,मांगीलाल जैन ,जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ,आजीविका परियोजना के अधिकारी कपिल सूर्यवंशी ,बैंक अधिकारी जोबट सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर कपिल सूर्यवंशी ने जोबट ब्लॉक में संचालित विभिन्न समूह की जानकारियां दी एवं बताया कि 761 समूह जोबट जनपद क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर 69 समूह को (एक करोड़ दो लाख) का चेकों का भुगतान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने एक समारोह में किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधि रमेश मेहता ने आजीविका परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर खुलकर प्रकाश डाला  मेहता ने कहा कि जोबट विधायक  रावत की सक्रियता के कारण क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। साथ ही जोबट जनपद में विभिन्न समूह के माध्यम से विधायक के प्रयासों से आज विभिन्न चेक कोका वितरण हो रहा है। इस अवसर पर जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिन-रात समूह की चिंता करते हैं। एवं समूहों के माध्यम से अधिक का अधिक शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।इस हेतु मुख्यमंत्री तत्पर रहते हैं ,कार्यक्रम को जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं को पर प्रकाश डाला एवं बताया कि जनपद पंचायत जोबट में 975 समूह बने हुए हैं जिसमें से 761 नियमित रूप से चल रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत जोबट के पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीराजपुर जिला विशेश प्रगति कर रहा है। एवं आजीविका परियोजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।इस अवसर पर जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुलोचना रावत ने अपने प्रभारी उद्बोधन में कहा कि आज समूह के माध्यम से अलीराजपुर जिले की अलग पहचान है।आपने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की एवं कहा कि मुख्यमंत्री समूह के विकास हेतु निरंतर कर्त संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक  ने उपस्थित समूह की महिलाओं से चर्चा की एवं समूह की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां प्राप्त की । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने 69 समूह को एक करोड़ दो लाख का चेकों का वितरण मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजीविका परियोजना की समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *