राज सरतलिया, पारा पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित शीतला माता मंदिर पर सोमवार को प्रजापति समाज द्वारा अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मन्दिर परिसर में सुबह झण्डा लगाया गया जिसका लाभ समाज के पूनमचंद मोहनलाल ब्लुन्दीया द्वारा लिया गया। मन्दिर परिसर के ही भगवान की कथा करवाई गई जिसके बाद हवन पूजन के लाभार्थी रहे। रमण गंगाराम घोडीला परिवार द्वारा हवन पूजन किया गया तुरन्त बाद मातारानी को लाभार्थी लालचंद प्रजापति वरदान परिवार द्वारा 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। इस मौके पर समाज द्वारा निर्मित धर्मशाला का भी महूर्त किया गया। इस अवसर पर सभी समाज के वरिष्ठ व समाजजन और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही मन्दिर पर हुए। इस अन्नकूट में नगर व समाज के सेकड़ो लोगो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया उक्त जानकारी समाज के राकेश प्रजापति द्वारा दी गयी। ) Post navigation आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जो एक महिला ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, मौत राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला पारा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार