राज सरतलिया, पारा
पारा- अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् परिवार का दो दिवसीय अधिवेशन 9 -10 नवम्बरको सम्पन हुआ । पुण्य सम्राट* श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरिश्वरजी महाराजा के पट्टधर पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्द विजय नित्यसेन सूरीश्वर  मसा आदिठाणा की पावनकारी निश्रा में मध्य प्रदेश के पिपलोदा नगर में आयोजित इस अधिवेशन में भारत भर की विभिन्न परिषद की शाखाएं भाग लेती हैं। इसके माध्यम से वर्ष भर में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन हर शाखा के प्रतिनिधि प्रस्तुत करते हैं। इसी क्रम में परिषद द्वारा भी वर्ष भर में किए गए कार्यों को अवगत कराया गया। अच्छी कार्यों के लिए
पारा परिषद को रचनात्मक कार्यों के लिये श्रेष्ठतम पुरुस्कार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश धरु महामंत्री अशोक श्री श्रीमाल ने
परिषद अध्यक्ष दिलीप कोठारी महामंत्री अनोखेलाल नाहटा, कोषाध्यक्ष मुकेश पगारिया उपाध्यक्ष विनीत नाहटा शिक्षा मंत्री उज्जवल कोठारी पर्यावरण मंत्री अंतिम भंडारी नरेश कोठारी, प्रदीप मेहता आदि को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।पुरस्कार प्राप्त होने पर परिषद के साथियों ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया साथी गुरुदेव ने आशीर्वाद स्वरूप और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। पुरस्कार मिलने पर श्री संघ के वरिष्ठ प्रकाश रांका श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा प्रकाश छाजेड़ सुरेश कोठारी  वरिष्ठ पत्रकार अमृतलाल जैन, सुभाष काकरिया , राजेंद्र पगारिया  आदि ने हर्ष व्यक्त किया।। उपयुक्त जानकारी परिषद के प्रचार मंत्री सुशील छाजेड़ ने दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *