Jhabua Live Desk अज्ञात कारणो के चलते एक महिला ने जहरीली दवा पी ली, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रमिला पति रमेश अमलिया निवासी अलवाणी ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीली दवा पी ली। गंभीरावस्था में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी, महिला की मौत रास्ते में ही हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अभी हाल ही में पुत्री की शादी धूमधाम से की गई थी, जिसके कारण उनकी पुत्री यह खबर सुनते ही बदहवास हो गई और उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब महिला ने जहरीली दवा क्यो पी? ऐसी क्या वजह रही होगी जो उस महिला ने इतना बढ़ा कदम उठा लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनो के सुपूर्द किया गया। Post navigation गृह -गृह गायत्री महायज्ञ-उपासना का आयोजन शीतला माता मंदिर पर प्रजापति समाज ने 56 भोग लगाकर किया प्रसादी का वितरण