रितेश गुप्ता@थांदला श्रावण मास के दुसरे सोमवार पर नगर के शिव मंदिरो पर विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं भगवान शिव का विशेष श्रंगार होगा ।आज श्रावण सोमवार एवं प्रदोष के विशेष संयोग होने से कई धार्मिक आयोजन किये जावेंगे। प. आशुतोष पाठक ने समस्त सम्मानित भक्तों से निवेदन किया है कि अंबिकेश्वर महादेव मंदिर घोडा़कुंड पर आज सोमवार और प्रदोष के शुभ संयोग पर भोलेनाथ की झांकी का दर्शन करें तथा फलाहार प्रसादी गृहण करें। साथ ही नगर के तेजाजी मंदिर स्थित शिवालय, गणेश मंदिर एवं अन्य शिवालयो मे विशेष श्रृंगार किये जावेंगे। ) Post navigation जानिये थांदला मे अब तक की बारिश की स्थिति राजघराने व नाहर परिवार की कुलदेवी माँ चामुंडा भवानी का विशाल भव्य नव मन्दिर शुरू