रितेश गुप्ता@थान्दला

राजा महाराजा के प्राचीन किले में स्थित राजघराने व नाहर परिवार की कुलदेवी माँ चामुंडा भवानी का विशाल भव्य नव मन्दिर राजस्थान के नागौर जिले में आटियासन पर बनने जा रहा है। भव्य मंदिर निर्माण हेतु मॉ भवानी माताजी ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने आज नागौर कीलें में पहुँच कर माँ भवानी की पूजा अर्चना की फिर मन्दिर स्थल पर आकर चामुंडा भवानी माता का मंदिर निर्माण की पहली बार मकराना मार्बल लगाकर कार्य की शुरुआत की । मन्दिर निर्माण का पहला मार्बल लगाने का लाभ सायरचन्द सुभाषचन्द नाहर चैन्नई परिवार ने लिया जबकि दूसरे मार्बल लगाने का लाभ राजेश पी नाहर पूना वालों ने लिया। इसी के साथ मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से प्रारम्भ हो गया है। मालवा नाहर परिवार संघ के संस्थापक अध्यक्ष बाबूलाल नाहर(जावरा), वीरेंद्र नाहर(इंदौर), डॉ प्रवीण नाहर(इंदौर), महेंद्र नाहर (उज्जैन), अनिल नाहर (नागदा), अरविंद नाहर (नागदा), योगेंद्र नाहर (झाबूआ), पवन नाहर (थान्दला), धर्मेंद्र नाहर (फतेहपुरा), पंकज नाहर (दाहोद) आदि ने समस्त ट्रस्टियों व नाहर परिवार को बधाई देते हुए शीघ्र मन्दिर निर्माण की कामना की है।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *